छत्तीसगढ़

CG : लोहारीडीह कांड: 135 लोग दोषी करार, 32 होंगे रिहा

कोरबा। लोहारीडीह आगजनी-हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार 167 में से 32 लोगों को निर्दोष माना है, और जिला अदालत में उनकी रिहाई के लिए आवेदन भी दिया है। कवर्धा के प्रभारी एसपी धर्मेन्द्र सिंह छवई ने बताया कि लोहारीडीह प्रकरण की जांच में 24 से अधिक लोग ऐसे हैं जिनका हत्या-आगजनी मामले से कोई लेना देना नहीं था। ऐसे लोग चिन्हित कर लिए गए हैं। चालान में इसका जिक्र कर जिला अदालत में रिहाई के लिए आवेदन दिया गया है। बताया गया कि जिन 167 लोगों को लोहारीडीह आगजनी-हत्या मामले में आरोपी बनाया गया, उनमें महिलाएं भी हैं। ये सभी जेल में बंद हैं। जांच के बाद जिन 32 लोगों का हत्या-आगजनी मामले से कोई लेना देना नहीं पाया गया, उनमें महिलाएं भी हैं। जल्द ही इन सभी को रिहा किया जा सकता है।

कवर्धा के रेंगाखार इलाके के लोहारीडीह गांव में सरपंच कचरू उर्फ शिवकुमार साहू की बालाघाट जिले में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। शिवकुमार साहू की गांव के ही पूर्व उपसरपंच रघुनाथ साहू से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने शिवकुमार साहू की हत्या की आशंका जताई थी, और फिर 15 सितंबर को रघुनाथ के घर हमला कर दिया। घर को जला दिया गया। घर पर उस वक्त रघुनाथ साहू मौजूद थे। उनकी जलकर मौत हो गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में 167 लोगों को गिरफ्तार किया। हिरासत में एक प्रशांत साहू नामक युवक की मौत भी हो गई। इस पूरे मामले की दंडाधिकारी जांच चल रही है। दूसरी तरफ, 167 लोगों की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनका प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। गिरफ्तार लोगों पर 103 ए, हत्या, 102 (2) माबलिचिंग से हत्या, 238 (ए), 191 बी दंगा कराना जैसी आधा दर्जन से अधिक धाराएं लगी है। यह भी आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच लोग कचरू साहू का पोस्टमार्टम के लिए मध्यप्रदेश से आए थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया। अब निर्दोष पाए गए 32 लोग जल्द ही रिहा होंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

9 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

16 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

19 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

26 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

29 minutes ago
CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

41 minutes ago