छत्तीसगढ़

CG : वर्दी एक मौका देती है देशभक्ति और देश सेवा के लिए : कर्नल बी एस धामी

जगदलपुर भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल बी एस धामी और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह रहे। इस अवसर पर कर्नल धामी ने कहा कि वीरता, साहस, जज्बे को राष्ट्रभक्ति में परिवर्तन करने के लिए वर्दी एक मौका देती है। देशभक्ति और देश सेवा के लिए फौजी बनकर एक बेहतर लीडर, समय पर त्वरित निर्णय लेने और मैन पावर का अच्छा उपयोग किया जा सकता है। कर्नल ने अपने सेना में आने के प्रेरणा का उल्लेख करते हुए बताया कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के वक्तव्य से प्रभावित होकर सेना में भर्ती हुआ। 26 राजपूत बटालियन में देश सेवा की शुरुवात हुई इस सेना ने मुझे बहुत कुछ दिया।

पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा कि हमारे देश में बलिदान की एक परंपरा है। देश के नौजवान को देश की रक्षा हेतु जब भी बुलाए तैयार रहना चाहिए। सशक्त भारत के निर्माण में युवा सामने आकर अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देश की सेवा करें। उन्होंने कविता के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। युवा सामने आए जीवन के हर क्षेत्र मे अपने शत-प्रतिशत योगदान दें, राष्ट्र निमार्ण पर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा आर्मी करती है आंतरिक रक्षा पुलिस करती है। देश की रक्षा-राष्ट्र भक्ति के लिए संकल्प लेकर कठिन परिस्थितियों में रहकर हमारे जवान देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देते हैं।

मेजर प्रवीण तिवारी ने कहा कि बस्तर के माटी में वीरता का गुण है। अपने जोश को जगाकर फौज में भर्ती हों। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जेपी पात्रों ने अग्निवीर के वायु और थल सेना की भर्ती गतिविधियों तथा सेना द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके आलावा मोटिवेशन वीडियो के माध्यम से युवाओं और उपस्थितजनों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी जिलों के रोजगार अधिकारी और बढ़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइनपंजीयन एवं आवेदन 17 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है जो आगामी 06 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धी विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.armyrecruitment.cg.nic.in पर देखी जा सकती है और सम्बंधित जिले के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

7 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago