फरवरी में भोपाल में उत्तर भारत का महिला अधिवेशन होगा आयोजित

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के चलते अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भोपाल में महिला अधिवेशन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार इस अधिवेशन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की महिलाएं भाग लेंगी, जिससे राष्ट्रीय रूप से महिला सशक्तिकरण और राजनैतिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सूचना के अनुसार इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी हो सकता है,जानकारी के मुताबिक इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते है।
फरवरी में आयोजित होगा अधिवेशन

इस अधिवेशन को लेकर जानकारी प्रदान करते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, माया नरोलिया ने कहा की इस अधिवेशन में उत्तर भारत के सभी राज्यों की महिला कार्यकर्ता शामिल हो सकती है। जानकारी के अनुसार फरवरी महीने में यह अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तारीख और स्थान अभी तय नहीं हुआ है।

मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

भोपाल में आयोजित होने वाले इस महिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हो सकतीं हैं।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित होगी

बीजेपी ने देश में महिला राजनैतिक भागीदारी के लिए पारित किए गए महिला आरक्षण बिल को लोकसभा चुनाव में महिलाओं के बीच पहुंचाने का ऐलान किया है। इसके बाद, महिलाओं के लिए आरक्षित होने वाली सीटों के परिसीमन के बाद, बीजेपी महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रचार करेगी। इसके साथ ही बीजेपी इस अधिवेशन में महिलाओं के लिए आगामी विजन को साझा करेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago