छत्तीसगढ़

CG : वसूली कर रहा था नशेड़ी युवक, विरोध कर रहे समोसा वाले पर डाला गर्म तेल

भिलाई, नशेड़ी युवक ने पैसे मांगने पर समोशे वाले के ऊपर कड़ाही का खौलता तेल ही डाल दिया। जानकारी के मुताबिक बैकुंठधाम निवासी प्रकाश प्रजापति (20 साल) बैकुंठधाम मंदिर के पास समोशा ठेला लगाता है। 6 महीने से प्रकाश और उसका बड़ा भाई दीपक प्रजापति यहां समोशा बेचते आ रहे हैं। बीते 22 अप्रैल मंगलवार की देर शाम वहां वहीं का रहने वाला लड़का इमरान खान उर्फ बल्ले समोशा लेने पहुंचा। इमरान काफी नशे में था। उसने समोशा मांगा तो प्रकाश ने थोड़ा वेट करने के लिए बोला। इस पर इमरान भड़क गया और उससे गाली गलौज करने लगा। प्रकाश ने डर के मारे उसे दूसरे ग्राहक का समोशा दे दिया। इसके बाद प्रकाश ने इमरान से 20 रुपए मांगे तो वो फिर भड़क गया। बोला तू मुझे जानता नहीं है और गाली देने लगा। इस पर प्रकाश ने बोला अगर नहीं देना को मत दो, लेकिन गाली गलौज मत करो। इस पर इमरान ने गैस के ऊपर चढ़ी खौलते तेल की कढ़ाही को प्रकाश के ऊपर उड़ेल दिया। प्रकाश को बचाने के लिए उसका भाई दीपक आया तो दीपक के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और प्रकाश का चेहरा और हाथ झुलस गए। इसके बाद दोनों भाइयों को पास स्थित 10 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के ऊपर दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो प्रकास को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां से रात में उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

4 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

4 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

4 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

4 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

5 hours ago