CG : विष्णुदेव साय के मंत्री ने नागर से खेत की मताई की, रोपाई में हाथ बंटाया …
बलौदाबाजार। मंत्री टंकराम वर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विधानसभा सत्र से फुर्सत मिलते ही मंत्री अपने गृहग्राम, चांपा पहुंचे और सीधे खेतों में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपाई करने लगे। मानसून की अच्छी बारिश से पूरे छत्तीसगढ़ में खेत-खलिहान आबाद हैं। किसान और मजदूर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने भी राजनीति और सरकारी व्यस्तताओं से कुछ समय निकालकर अपने किसान होने का परिचय दिया। वे बलौदाबाजार जिले स्थित अपने गृहग्राम पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के खेत में उतर गए। मंत्री टंकराम वर्मा ने किसानों के साथ मिलकर बैलों से खेत की जुताई की, धान का रोपा निकाला और फिर खुद खेत में उतरकर रोपाई की। इस दौरान उन्होंने खेत में काम कर रहे किसानों और महिला मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रम किया। मंत्री को अपने बीच इस तरह काम करता देख किसानों में भी खासा उत्साह नजर आया।
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9…
अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…
जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…
सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण…
रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में…