बालौदाबजार, बीती रात बलौदाबाजार में सड़क हादसा हुआ है, जब युवा व्यापारी रायपुर से वापस आ रहा था. इस बीच अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया. व्यापारी की किस्मत अच्छी रही कि घटना के कुछ समय बाद बलौदाबाजार में पदस्थ पुलिस आरक्षक लक्ष्मी नारायण गायकवाड़ घटना स्थल पर रुककर उनकी जान बचाई.
आरक्षक लक्ष्मीनारायण अपनी ड्यूटी पर आ रहा था. उन्होंने दुर्घटना की स्थिति को देखकर तत्काल घायल व्यापारी को कार से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया. वहीं घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस आरक्षक की तत्परता से व्यापारी युवक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल पाई. पुलिस आरक्षक की इस सहायता की सभी प्रशंसा कर रहे हैं. घायल युवा व्यापारी का नाम परेश वर्मा बताया जा रहा है. फिलहाल कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…