CG : शराब के नशे में गाली देने पर, युवक ने किया कुल्हाड़ी से हत्या…

बिलासपुर। जिले में शराब के नशे में अधेड़ पड़ोसी ने युवक को गाली दी, जिससे नाराज होकर युवक ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हमले में खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अधेड़ से मिलने गया था, तब शराब के नशे में उसने गाली देनी शुरू कर दी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। सहन नहीं हुआ तो मार दिया।

ग्राम पहाड़बछाली का रहने वाला छेदीलाल यादव (65) खेती-किसानी करता था। उसके घर की छत बारिश में टपक रही थी। मरम्मत कराने के लिए वह मकान खाली कर कुछ दिनों के लिए पड़ोसी बृहस्पति बाई के मकान में रहने लगा था। बीते 4 अगस्त को छेदीलाल यादव शराब के नशे में था। वह बृहस्पति बाई के मकान में था। तभी बृहस्पति बाई का पड़ोसी यशराज भानू उर्फ छोटा (20) अधेड़ के पास गया और बातचीत करने लगा। इस दौरान छेदीलाल ने यशराज को गाली दी। जिससे नाराज यशराज गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से छेदीलाल के गले पर वार किया, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तब उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो आरोपी को गांव में पकड़ लिया। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में शव पंचनामा और घटना स्थल की जांच की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त…

24 minutes ago
विधानसभा मानसून सत्र में BJP का बड़ा गेमप्लान! रणनीति जान विपक्ष भी रहेगा सतर्क

विधानसभा मानसून सत्र में BJP का बड़ा गेमप्लान! रणनीति जान विपक्ष भी रहेगा सतर्क

रायपुर विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को…

31 minutes ago
इंदौर में बन रहा MP का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, सितंबर में जनता को मिलेगी बड़ी सौगात

इंदौर में बन रहा MP का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, सितंबर में जनता को मिलेगी बड़ी सौगात

  इंदौर इंदौर शहर विकास की राह में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

10 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

10 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

10 hours ago