छत्तीसगढ़

CG : शराब कोचिया के घर चला बुलडोजर,

बिलासपुर। बिलासपुर में जहरीली शराब से हुई 9 लोगों की मौत के बाद अब जिला और पुलिस प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। जिस घर में शराब बनाकर बेची जा रही थी, उस घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि यहां 6 कोचिए हैं, जिनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू का है।

दरअसल, 20 दिन पहले कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में शराब पीने से एक सप्ताह के भीतर 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें जहरीली शराब पीने से मौत की बात सामने आई। जिम्मेदार अधिकारियों ने मौतों के अलग-अलग कारण बताए, जिसमें फूड प्वाइजनिंग भी बताया गया। वहीं, कांग्रेस की जांच टीम भी गांव पहुंची और नेताओं ने कहा कि, बीजेपी और प्रशासन गुमराह कर रहा है।

घुटकू गांव अवैध शराब का हॉट-स्पॉट बन चुका है। यहां एक ऐसी शराब फैक्ट्री का पता प्रशासन को चला जिसे केदार लोनिया नामक कोचिया अवैध रूप से बनाए गए मकान पर चलाता था। पक्का मकान सरकारी जमीन पर बनाया गया था।

kgnews

Recent Posts

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

जांजगीर-चांपा. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से…

44 minutes ago
मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम इंदौर में…

50 minutes ago
बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

1 hour ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

2 hours ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

2 hours ago