कोरबा। दादर खुर्द क्षेत्र में एसएलआरएम (SLRM) सेंटर के पास तीन अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से की गई। बता दें कि जमीन दलाली और बेजा कब्जा से जुड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण खाली पड़ी सरकारी जमीन जमीन पर लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं।
दरअसल, दादर खुर्द मार्ग पर एसएलआरएम सेंटर के पास कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, यहां शराब दुकान के पास सरकार की जमीन है। जमीन माफियाओं की नजर इस पर लगी हुई थी। हालात को ध्यान में रखते हुए जमीन की घेराबंदी की गई और फिर वहां देखते देखते 3 पक्के मकान खड़े कर दिए।
अवैध निर्माण होने की खबर मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। जिला प्रशासन की ओर से दिए नोटिस के बाद भी खाली नहीं कर रहे थे, जिसके बाद सरकारी जमीन को हथिया कर उसपर अवैध तरीके से हुए निर्माण को जमींदोज किया गया है। इस दौरान पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की देखरेख में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
बिलासपुर। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…
रायपुर। “एक ही राजनीति, विकास की राजनीति” के संकल्प के साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न खरीफ…
गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और…
बिलासपुर। कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में हो रहे…
बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब…