छत्तीसगढ़

CG : शादी का झांसा देकर युवती से की रेप-ठगी, FIR दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये ठग लिए। अब न तो वह शादी कर रहा है और न ही पैसे लौटा रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले की 22 वर्षीय युवती बिलासपुर के एक निजी संस्थान में कार्यरत है। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर सारंगढ़ जिले के कोसिर निवासी धनसाय जांगड़े उर्फ विक्रम (26 वर्ष) से हुई थी।

शुरुआत में दोनों मैसेंजर पर चैटिंग करने लगे, फिर युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर लंबी बातचीत होने लगी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। युवती के मुताबिक, विक्रम ने शादी का वादा किया और मिलने के लिए बिलासपुर पहुंचा। वहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान युवक ने खुद को ऊंची पहुंच वाला बताकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे मिलने के बाद विक्रम का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने न तो युवती की नौकरी लगवाई और न ही शादी के लिए तैयार हुआ। जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगा और फिर संपर्क ही बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी धनसाय जांगड़े उर्फ विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

5 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago