सूरजपुर। जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर का है, जहां प्रेमी ने शादी का दबाव बना रही प्रेमिका की पिटाई करने के बाद कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने में युवक के भाई और पिता का भी सहयोग रहा.
सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि थाना बिश्रामपुर में लखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की पूजा सिंह एक दिन पहले गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थी. इस बीच गांव के महेंद्र सिंह ने अपने घर में बुलाया और भाई और पिता के साथ पिटाई की.
इसके बाद भी मन नहीं भरा तो लड़की को पीटते हुए तीनों उस उसके घर ले गए, जहां लड़ाई-झगड़ा करते हुए घर के बगल में स्थित कुएं में धकेलकर भाग निकले. घटना के दौरान लड़की के घर में कोई पुरुष नहीं था, वहीं रात में अंधेरा होने की वजह को कोई लड़की को नहीं बचा पाया. घटना के बाद पहुंचे पिता ने अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस की पड़ताल में पाया गया कि पूजा सिंह का महेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग था. महेंद्र सिंह पर पूजा शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन महेंद्र सिंह शादी नहीं करना चाह रहा था. ऐसे में कलश यात्रा के दौरान पूजा को घर में बुलाकर महेंद्र ने अपने पिता और भाई के साथ पिटाई करने के बाद लड़की के घर के बगल के कुएं में धकेल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी महेंद्र सिंह के साथ उसके भाई सत्येंद्र सिंह और उसके पिता सूबे सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है.
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…