CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …
बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन चिन्नाकोडेपाल में उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का फूलमाला, तिलक, गुलाल एवं लड्डू के साथ आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें भेंट कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम मे कलेक्टर श्री विश्वदीप ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। आज के ये नौनिहाल कल देश और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कलेक्टर ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करती है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सम्मान, प्रतिष्ठा और बेहतर अवसर शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ते हुए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे विद्यालय परिसर में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल, वरिष्ठ नागरिक श्री घासी राम नाग, सांसद प्रतिनिधि श्री जिलाराम राणा जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय बीईओ श्री नागेश्वर निषाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…
सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…
बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…