छत्तीसगढ़

CG : शिक्षकों को महिला लिपिक ने लगाया चूना, 15 लाख की ठगी

बिलासपुर । भारत माता हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षकों को शासकीय अनुदान के तहत नियुक्ति का झांसा देकर 15 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी को स्कूल की मुख्य लिपिक ग्लोरिया खलखो और उनके पति पौलुस खलखो ने अंजाम दिया। प्रार्थी शिक्षकों ने तारबाहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ग्लोरिया खलखो ने मार्च 2022 में उन सभी लोगों को बताया कि स्कूल में कुछ स्वीकृत पद रिक्त हैं और उनका संस्था प्रमुख एवं शासन के उच्च अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। ग्लोरिया खलखो ने शिक्षकों को शासकीय शिक्षक,शिक्षिका एवं भृत्य के पद पर नियुक्त कराने का आश्वासन दिया।

ग्लोरिया खलखो और पौलुस खलखो ने सभी शिक्षकों से 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 15 लाख रुपये ले लिए। परंतु बाद में जब शिक्षकों ने पैसे वापस मांगने का प्रयास किया तो उन्हें धमकियां दी गईं और कहा गया, “जो करना है कर लो।” इस घटना से परेशान होकर शिक्षकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने ग्लोरिया खलखो और पौलुस खलखो के खिलाफ धारा 34-आईपीसी और 420-आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

3 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

3 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago