छत्तीसगढ़

CG : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक गिरा

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सीमित दायरे में खुलने के बाद दोपहर के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 766.69 अंक या 0.96 प्रतिशत गिरने के बाद 79,298.47 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 270 अंक या 1.11 प्रतिशत गिरने के बाद 24,129.40 पर आ गया है। निफ्टी बैंक की बात करें तो यह 943.10 अंक या 1.83 प्रतिशत गिरने के बाद 50,588 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,024.95 अंक या 1.82 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 55,324.80 पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 382.50 अंक या 2.10 प्रतिशत गिरने के बाद 17,866.65 पर आ गया है। बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। एनएसई पर दिन के कारोबार में करीब 302 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 2187 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, मीडिया, इंफ्रा सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी हो रही है। निफ्टी पैक में इंडसइंड बैंक टॉप लूजर बना हुआ है। इंडसइंड बैंक के शेयर शुक्रवार को 18.54 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद 1,042.70 रुपये पर आ गए। ऋणदाता ने सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी।

इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, राम फाइनेंस और बीपीसीएल के शेयर्स में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी फिन सर्विसेज और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली थी। बीएसई का सेंसेक्स 74.14 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के बाद 80,139.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 18.65 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,418.05 पर कारोबार की शुरुआत कर रहा था। बाजार के जानकारों के अनुसार, “एफआईआई द्वारा भारी, निरंतर और अभूतपूर्व बिकवाली के साथ, जो इस महीने 24 तारीख तक 98085 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम नहीं कर रही है।”

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago