बस्तर। जिले की पुलिस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्य के 7 संदिग्ध को गिरफ्तार की है। ये सभी जगदलपुर में पुलिस को बिना सूचना दिए रह रहे थे। पुलिस को शक था कि चुनावी समय में कोई घटना कर सकते हैं। इसलिए पुलिस को इनपर शक हुआ और कार्रवाई की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, नगरीय निकाय, पंचायती चुनाव और आचार संहिता के पालन में शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक एवं शांति व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में शहर में 35-35 जवानों की दो अलग-अलग टीम तैयार की गई है। जिसमें DRG और जिला बल के जवान हैं। वहीं तड़के 4 बजे कालीपुर अटल आवास, सन सिटी अटल आवास और अवंतिका कॉलोनी अटल आवास टीम रवाना की गई थी। इस दौरान वहां मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ और आवश्यक दस्तावेज की जांच की गई। जिसमें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। संदिग्धों पर जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई, 7 अरेस्ट
रायपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं फोरलेन निर्माण कार्य को सुचारू और समयबद्ध रूप…
सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम…
उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया…
महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि सामाजिक सुरक्षा एवं…
रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…
रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…