छत्तीसगढ़

CG : सरकारी बंगले को बाय-बाय कहेंगे 24 विधायक, भत्ता भी नहीं मिलेगा

रायपुर राज्य 24 विधायकों को दिसंबर से सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। ये ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। इनमें कांग्रेस से 22 और भाजपा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जकांछ) से एक-एक विधायक हैं, पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया। इनके अलावा चुनाव हारने वाले विधायकों को भी सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। फिलहाल चुनाव नहीं लड़ने वाले विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने नो-ड्यूज कराने की सूचना दी है। इसमें बताया गया है कि एक दिसंबर से उन्हें सरकारी बंगला और भत्ता की पात्रता नहीं होगी क्योंकि वह अब पूर्व विधायक हो चुके हैं। विधानसभा सचिवालय के मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि यह प्रक्रिया के तहत ही होता है। चुनाव जीतने के बाद जो नए सदस्य जुड़ते हैं, उन्हें सुविधाएं मिलती हैं। नई विधानसभा गठित होने से पहले पूर्व विधायकों को बंगला खाली करना पड़ता है। हर महीने मिलता है 30 हजार रुपए भत्ता बता दें कि एक विधायक को विधानसभा से किराया भत्ता के रूप में हर महीने 30 हजार रुपये दिया जाता है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मौजूदा 71 विधायकों में से 22 का टिकट काटा है, जबकि भाजपा ने 13 में से एक विधायक का टिकट काटा है। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इसमें 1,181 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। कांग्रेस के इन विधायकों को अब सुविधाएं नहीं मिलेंगीं मनेंद्रगढ़ के विधायक डा. विनय जायसवाल, प्रतापपुर के डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, रामानुजगंज के बृहस्पत सिंह, सामरी के चिंतामणि महाराज, लैलूंगा के चक्रधर सिदार, सराईपाली के किस्मतलाल नंद, महासमुंद के विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बिलाईगढ़ के चंद्रदेव प्रसाद राय, कसडोल के शकुंतला साहू, धरसींवा से अनिता योंगेंद्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण के सत्यनारायण शर्मा, दंतेवाड़ा की देवती कर्मा, पाली-तानाखार के मोहित केरकेट्टा, सिहावा की डा. लक्ष्मी ध्रुव, नवागढ़ के गुरुदयाल सिंह बंजारे, पंडरिया की ममता चंद्राकर, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, खुज्जी से छन्नी साहू, जगदलपुर से रेखचंद्र जैन, कांकेर से शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ से अनूप नाग और चित्रकोट से राजमन बेंजाम। भाजपा और जकांछ के एक-एक विधायक भाजपा से बिंद्रानवागढ़ के विधायक डमरूधर पुजारी और जकांछ से निर्वाचित व वर्तमान में कांग्रेस के नेता व बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा को भी दिसंबर से सरकारी आवास व भत्ता की सुविधा नहीं मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

15 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

30 minutes ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

1 hour ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

1 hour ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

2 hours ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

2 hours ago