छत्तीसगढ़

CG : सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सस्पेंड, कलेक्टर से हुई थी शिकायत

भिलाई। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जोशी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार जारी किया है। जोशी के ऊपर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के फेवर में काम करने का आरोप है।

दरअसल जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी से शिकायत की गई थी। जिला सहकारी बैंक दुर्ग के सीईओ सुरेंद्र जोशी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति गठित की थी।

कमेटी ने जांच में शिकायत को सही पाया और कलेक्टर को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। कलेक्टर ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 का उल्लंघन पाया। इसके आधार पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक केएन कांडे ने दुर्ग जिला सहकारी बैंक के सीईओ सुरेंद्र जोशी को 30 अप्रैल को सस्पेंड कर दिया। आदेश में लिखा गया है कि निलंबन अवधि में जोशी को मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता पात्रता अनुसार दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

10 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

25 minutes ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

55 minutes ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

1 hour ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

2 hours ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

2 hours ago