धार भोजशाला खुदाई में निकलीं चार दीवारें बता रही हैं, हिंदू मंदिर ही है भोजशाला

धार
 एएसआई ने भोजशाला मुख्य भवन के अंदर आठ ब्लॉकों में से चार में खुदाई की। हिंदू पक्ष के प्रतिनिधि गोपाल शर्मा ने कहा कि दीवार जैसी संरचना दिखाई देने लगी है और ऐसी चार दीवारों के हिस्से अब दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक 50 फीट लंबी है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि और भी तथ्य सामने आएंगे। हाईकोर्ट ने एएसआई को सर्वे के लिए आठ सप्ताह का वक्त और दिया है।

बहुत बारीकी से हो रहा है सर्वे

उन्होंने कहा कि उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर खुदाई की गई। श्रमिक बहुत धीरे-धीरे मिट्टी और गाद हटा रहे थे। उन्होंने कहा कि कमाल मौला दरगाह के अंदर शिलालेखों को कागज के रोल पर ट्रेस किया गया था। दीवारों को रसायनों से उपचारित किया गया था। खुदाई के दौरान जो सबूत मिल रहे हैं, उसे एएसआई की टीम एकत्रित कर रही है।

टूटी हुई मूर्ति का संरचना

केंद्रीय हॉल में एक टूटी हुई मूर्ति जैसी संरचना का एक हिस्सा खुदाई में मिला, जिसे हिंदू गर्भगृह मानते हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी हटाने के काम में दो-तीन दिन और लग सकते हैं। सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए धार शहर काजी वकार सादिक ने कहा कि एएसआई सर्वेक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है क्योंकि वे भौतिक खुदाई कर रहे हैं जिससे स्मारक को नुकसान हो सकता है।

आठ महीने का वक्त मिला

वहीं, सर्वे को करने में वक्त लग रहा है। इसकी वजह से एएसआई की टीम ने हाईकोर्ट से आठ सप्ताह का वक्त और मांगा था। 29 अप्रैल को इस मसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एएसआई की मांग मान ली है। इसके बाद एएसआई की टीम को आठ सप्ताह का वक्त सर्वे के लिए और दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…

28 minutes ago
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…

33 minutes ago
दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…

42 minutes ago
पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…

43 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

1 hour ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

2 hours ago