छत्तीसगढ़

CG : सहायक उपकरणों से बढ़ेगा आत्मविश्वास, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए धमतरी में विशेष शिविर 24 एवं 25 जून को

राज्य शासन और एलिम्को की पहल से जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क सहारा, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ेंगे कदम

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धमतरी जिले में 24 एवं 25 जून को विशेष पंजीयन, चिन्हांकन एवं मापन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

    समाज कल्याण विभाग और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को ), भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य ऐसे नागरिकों तक सहायता पहुंचाना है, जिन्हें दैनिक जीवन में चलने-फिरने, सुनने या अन्य शारीरिक गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सहायक उपकरण मिलने से न केवल उनकी जीवनशैली सरल होगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता भी बढ़ेगी।

    24 जून को जनपद पंचायत नगरी में आयोजित शिविर में नगरी एवं मगरलोड क्षेत्र के हितग्राहियों का पंजीयन, चिन्हांकन और मापन किया जाएगा। वहीं 25 जून को जिला निःशुल्क पुनर्वास केन्द्र, धमतरी में धमतरी, कुरूद तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन होगा।

    शिविरों के दौरान पात्र हितग्राहियों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, वॉकर, बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए मापन एवं पात्रता परीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात चयनित हितग्राहियों को निःशुल्क उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

    राज्य शासन की यह पहल केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को गरिमामय जीवन, आत्मनिर्भरता और मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उनके जीवन की कठिनाइयाँ कम होंगी और वे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।

    समाज कल्याण विभाग ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएं। राज्य शासन का लक्ष्य है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे और सभी को समान अवसरों के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हो।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

9 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

11 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

12 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

12 hours ago