कलेक्टर उइके ने अनियमितता बरतने के मामले में की कार्रवाई
रायपुर, गरियाबंद जिले में सरकारी धन के दुरुपयोग के एक मामले में कलेक्टर बी.एस. उइके ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 विजेंद्र कुमार ध्रुव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पेट्रोल-डीजल मद में लगभग 25 लाख रुपये के अनियमित भुगतान के आरोप में की गई है।
गौरतलब है कि शिकायत मिलने के बाद जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई, तो अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि विजेन्द्र कुमार अपने पद के दायित्वों के विरुद्ध जाकर भुगतान स्वीकृत करवाया। कलेक्टर ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और शासकीय सेवा के प्रति निष्ठा में कमी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुव का मुख्यालय सीएचसी छुरा निर्धारित किया गया है।
रायपुर : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…
जबलपुर नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…
भोपाल रायसेन जिले की ग्राम पंचायत समनापुर कला में कथित रूप से हजारों हरे-भरे पेड़ों…
इंदौर मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…