बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत मानिकपुर में सिलेंडर गैस फटने से एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पूरे घर में आग लग गई। घर के सभी लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सिलेंडर फटने के बाद आग लगी, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे, लेकिन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद घर के लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए। फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका, क्योंकि यह हादसा रात को हुआ और घर का निर्माण कच्चा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी भी व्यक्ति को जान का नुकसान नहीं हुआ।
मुंगेली. छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित शिविर में…
जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन…
कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का…
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…
खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसान, सोसाइटियों में सुगमता से मिल रहा खाद, मुड़ैसा…
बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…