महासमुंद अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर शनिवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के संयोजन में सुंदर कांड का पथ और श्रीराम नाम का सवा लाख जाप के साथ राम नाम का लेखन किया गया। कार्य्रकम का उद्देश्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में भक्तिमय माहौल शहर में भी भक्तिमय बनाना। आयोजन के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नपाध्यक्ष समेत सभी ने शहरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित 11 ब्राम्हणों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के बाद पालिका कार्यालय से शोभायात्रा निकाली गई जो नेहरू चौक, गोल बाजार और गांधी चौक होते हुए राम जानकी मंदिर परिसर पहुंची जहां राम नाम जाप लेखन को भगवान श्रीराम को समर्पित किया। बाद राम मंदिर परिसर शोभायात्रा शहर भ्रमण कर पालिका कार्यालय पहुंच समाप्त हुई।
भोपाल राज्य सरकार ने देर रात प्रदेशभर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए…
भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…
धमतरी । धमतरी शहर के बागतराई रोड स्थित मणीकंचन केंद्र में हुई आगजनी की घटना…
बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक…
वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास…
गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति रायगढ़ में बंद…