छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की छापेमारी की जानकारी मिली है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि बीजापुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह के घर पर ACB की टीम ने जगदलपुर स्थित तीन ठिकानों पर दबिश दी।
वहीं, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित मकान में भी ACB की टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा उनके दो रिश्तेदार के घर बैलाबाजार और धरमपुरा के एक और मकान में भी ACB की टीम पहुंची।
उधर, सुकमा जिले के कई ठिकानों में भी ACB और EOW ने छापेमारी की है। सुकमा के डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में ACB की टीम की छापेमारी चल रही है। सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में कई ठिकानों में पूछताछ जारी है।
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कपूर ने…
भोपाल भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इंदौर में आयोजित एक…
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…