छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार में भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड

रायपुर, सुशासन तिहार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसरोकार से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कदम बढ़ाऐ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप जिले में सुशासन तिहार में शासन की लोकहितकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसकी एक बानगी दिखाई दी, श्रम विभाग में प्राप्त आवेदन में जिसमें नगर निगम राजनांदगांव के शीतला माता वार्ड निवासी श्रीमती भारती देवांगन की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया और उन्हें तत्काल श्रमिक कार्ड बनाकर दिया गया। सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती भारती देवांगन ने श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया था। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत श्रमपदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव में आवेदन किया गया था। इस पर श्रम विभाग में तत्काल पंजीयन किया गया एवं श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। भारती देवांगन ने कहा कि श्रमिक कार्ड मिलने से राहत मिली है और आगे इसका फायदा उन्हें मिलेगा, जिससे वे श्रम विभाग अंतर्गत शासन की अन्य योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक बहुत अच्छी पहल है। 
    सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता ने असंगठित कार्ड को रद्द करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रमपदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत आवेदकों के पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाया गया है। डुप्लीकेसी के कारण उनका श्रमिक कार्ड निरस्त हो गया था। जिसे आधार कार्ड मंगाकर पुन: तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए  आवेदकों के पंजीयन को पुनर्जीवित स्थिति में लाया गया। समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निराकरण होने पर श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता ने सुशासन तिहार के अवसर पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। आवेदक मंडल अंतर्गत संचालित योजना के लिए पात्रतानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसी तरह श्रीमती संगीता साहू ने श्रमिक कार्ड अंतर्गत अपने बच्चे को छात्रवृत्ति दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रम विभाग द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए हितग्राही को कार्यालय बुलाकर आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु असंगठित कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्धारित अध्ययनरत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु नियमानुसार आवेदन करने पर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत लाभ दिया जा सकेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के…

7 minutes ago
CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित…

13 minutes ago
CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

बलरामपुर। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह…

23 minutes ago
CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव…

25 minutes ago
दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

भिलाई. महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया।…

26 minutes ago
पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों का अब…

31 minutes ago