छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड …

अम्बिकापुर । राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। शासन की पारदर्शी और जनहितैषी नीतियों के चलते अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण वंदना घुटरापारा के निवासी सुखराम हैं, जिनके जीवन में इस अभियान ने एक बड़ी आर्थिक राहत प्रदान की है।

पहले लगते थे 10 रुपये, अब मुफ्त में मिलेगा राशन

वंदना घुटरापारा के रहने वाले सुखराम ने बताया कि पूर्व में उन्हें राशन सामग्री (चावल) प्राप्त करने के लिए 10 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण यह खर्च भी उनके लिए परेशानी का सबब बनता था। लेकिन राज्य शासन के ’सुशासन तिहार’ अभियान के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और खाद्य सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से उनकी यह समस्या अब दूर हो गई है। अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखराम को अब 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड प्रदान किया गया है।

हितग्राही ने जताया शासन का आभार

नया राशन कार्ड हाथ में पाकर सुखराम के चेहरे पर खुशी दोगुनी हो गई। शासन की इस त्वरित पहल की सराहना करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले मुझे राशन कार्ड से चावल लेने के लिए 10 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब ’सुशासन तिहार’ के दौरान मुझे 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड मिल गया है। इससे मेरे परिवार को बहुत बड़ी राहत मिली है। मैं इस मदद के लिए शासन और प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ।

खाद्य सुरक्षा की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता

’सुशासन तिहार’ जरूरतमंदों को उनका हक और खाद्य सुरक्षा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वंचित न रहे और समाज के हर वर्ग को वास्तविक लाभ मिल सके।

kgnews

Recent Posts

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

22 minutes ago
बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बिलासपुर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर की अदालत ने सड़क हादसे…

44 minutes ago
ट्विशा केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोनों पक्षों को मीडिया में बयानबाजी से रोका

ट्विशा केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोनों पक्षों को मीडिया में बयानबाजी से रोका

भोपाल   ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है।…

54 minutes ago
राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

1 hour ago
एयरपोर्ट पर Reel और Video Shooting पर रोक, DGCA की नई गाइडलाइन लागू

एयरपोर्ट पर Reel और Video Shooting पर रोक, DGCA की नई गाइडलाइन लागू

 रायपुर  एयरपोर्ट परिसर में रील, वीडियो और फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने वालों…

1 hour ago
राजनांदगांव : खनिज विभाग की कार्रवाई में रेत एवं चूना पत्थर, गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 4 हाईवा जप्त …