छत्तीसगढ़

CG : सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

मरम्मत के बाद 82 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बहाल होगी

रायपुर, राज्य शासन ने सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी स्थित सूपाझरिया जलाशय योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख 95 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर जलाशय की रूपांकित सिंचाई क्षमता 82 हेक्टेयर पूरी तरह बहाल हो जाएगी। इस नहर जीर्णाेद्धार कार्य से ओड़गी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
82 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य  
सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण होने पर जलाशय की रूपांकित सिंचाई क्षमता 82 हेक्टेयर पूरी तरह बहाल हो जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

शर्तों के साथ कार्य के निर्देश
शासन ने कार्य को स्वीकृत राशि और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्य शुरू करने से पहले सक्षम अधिकारी से ड्रॉइंग-डिजाइन का अनुमोदन और तकनीकी स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा जारी की जाएगी। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि भू-अर्जन स्वीकृत राशि की सीमा में ही किया जाए और किसी अन्य मद की बचत राशि का उपयोग बिना पूर्व स्वीकृति के न हो। यदि भू-अर्जन प्रस्तावित नहीं है, तो निर्माण शासकीय भूमि पर ही कराया जाए। निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों…

1 minute ago
CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

कांकेर। जिले के पखांजूर इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची…

8 minutes ago
CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

’सफलता से प्रभावित होकर खुद घर पहुंचे कलेक्टर, थपथपाई पीठ’  रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं…

12 minutes ago
CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

रायपुर। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा…

16 minutes ago
CG : संघर्ष से सफलता का सफर : नागेश के हौसलों को मिले ट्राइसाइकिल के पहिए

CG : संघर्ष से सफलता का सफर : नागेश के हौसलों को मिले ट्राइसाइकिल के पहिए

रायपुर, अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक अक्षमता भी आपके…

18 minutes ago
CG : कोहकामेटा सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

CG : कोहकामेटा सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

326 आवेदन प्राप्त 134 का मौके पर हुआ समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण  रायपुर, सुशासन…

21 minutes ago