छत्तीसगढ़

CG : सोनिया रहने लगी पीएम आवास में प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

कोरिया, हर हाथ को काम, हर पेट को भोजन और हर सिर को छत-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस सोच को ज़मीन पर उतारते हुए देशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी और अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति देकर इसे प्रदेश में गति दी।

कोरिया जिले की ग्राम सलगंवा कला निवासी सोनिया अब इस योजना के तहत पक्का मकान पाने वालों में शामिल हो चुकी हैं। बारिश, धूप और असुरक्षा के बीच सालों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाली सोनिया के परिवार का सपना अब साकार हो गया है। अपने नए मकान में खुशी जाहिर करते हुए सोनिया कहती हैं, “पहले लगता था कि पक्का मकान अमीरों का ही हक है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने हमारी स्थिति को समझा और हमें यह सुविधा दी। अब हमें न सांप-बिच्छू का डर है, न दीवार गिरने की चिंता। यह आवास हमारे लिए सुरक्षा और सम्मान दोनों लेकर आया है। उन्होंने पीएम आवास मिलने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त की है।

बारिश की बूंदों और गरजते बादलों के बीच अब सोनिया और उनका परिवार अपने मजबूत और सुरक्षित मकान में सुकून की जिंदगी बिता रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल आशियाने का सपना पूरा कर रही है, बल्कि गरीबों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान भी जोड़ रही  है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

6 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

26 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

34 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

55 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

56 minutes ago
CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…

59 minutes ago