कोरबा। नहर में बहे स्कूली छात्र का शव दो दिन बाद घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला है. सीएसईबी चौकी पुलिस और जिला प्रशासन के गोताखोर ने शव को नहर से बाहर निकाला. बालको परसाभांठा का निवासी मृतक अविनाश कुमार 11वीं कक्षा का छात्र था.
दो दिन पहले नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था. तैरना नहीं आने की वजह से नहाते समय पानी की तेज रफ्तार में बह गया था. घटना के बाद से गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली. घटना के 24 घंटे बाद भी छात्र का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कल परसाभांठा में चक्काजाम किया था. परिजनों का आरोप था कि नहर में पानी का बहाव कम नहीं किया जा रहा है. इसके साथ ही छात्र की गंभीरता के साथ तलाश नहीं करने का आरोप लगाया था. पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया था
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…