छत्तीसगढ़

CG : हानिकारक गाजर घास को समूल नष्ट करने कृषकों को किया गया जागरूक

कांकेर । गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का आयोजन 16 से 22 अगस्त तक कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर एवं अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना खरपतवार प्रबंधन के तत्वावधान में किया गया। इसके तहत गाजरघास उन्मूलन हेतु ग्राम पुसवाड़ा एवं सिंगारभाट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नितीश तिवारी ने गाजर घास के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गाजरघास का प्रकोप पिछले कुछ वर्षों से सभी प्रकार की खाद्यान्न फसलों, सब्जियां एवं उद्यानों में भी बढ़ता जा रहा है। गाजरघास का पौधा 3-4 महीने में अपना जीवन चक्र पूरा कर लेता है तथा एक वर्ष में इसकी 3-4 पीढ़िया पूरी होती जाती है।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि वर्षा ऋतु में गाजरघास को फूल आने से पहले जड़ से उखाड़कर कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाना चाहिए व अकृषित क्षेत्रों में शाकनाशी रसायन जैसे ग्लायफोसेट 1.5-2.0 प्रतिशत या मेट्रीब्यूजिन 0.3-0.5 प्रतिशत घोल का फूल आने के पहले छिड़काव करने से गाजरघास नष्ट हो जाती है। गाजरघास का एक पौधा 10,000 से 25,000 अत्यंत सूक्ष्म बीज पैदा कर सकता है एवं पूरे वर्ष भर उगता एवं फलता-फूलता रहता है।

उप संचालक कृषि जितेन्द्र कोमरा ने कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं समसमायिक जानकारी प्रदान की तथा गाजरघास को समूल नष्ट करने के लिए कृषकों को जागरूक होने आह्वान किया। वैज्ञानिक डॉ. सी. एल. ठाकुर ने गाजरघास के दुष्प्रभाव के बारे में बताया कि इसके सम्पर्क में आने से मनुष्यों में त्वचा संबंधी रोग जैसे एक्जिमा, एलर्जी, बुखार एवं दमा आदि बीमारियां होती हैं। अत्यधिक प्रभाव होने पर मनुष्य की मृत्यु तक हो जाती है तथा पशुओं के लिए भी यह खरपतवार अत्यधिक विषाक्त होता है। गाजरघास के तेजी से फैलने के कारण अन्य उपयोगी वनस्पतियां खत्म होने लगती है, जैव विविधता के लिये गाजरघास एक बहुत बड़ा खतरा बनता जा रही है। इसके कारण फसलों की उत्पादकता बहुत कम हो जाती है। कार्यक्रम में गाजरघास के जैविक नियंत्रण हेतु इसको खाने वाले कीट जायगोर्ग्रामा एवं बायक्लोराइटा को ग्राम पुसवाड़ा में छोड़ा गया।

kgnews

Recent Posts

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

48 minutes ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

48 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

1 hour ago
CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

2 hours ago
CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…

2 hours ago