भिलाई। नशे के कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी है। थाना वैशाली नगर क्षेत्र से तस्कर के कब्जे से तकरीबन 6 ग्राम मादक पदार्थ हेराईन (चिट्टा) और वाहन एक्टिवा, बिक्री रकम 39,400 रूपये साथ ही इलेक्ट्रानिक तौल मशीन बरामद किया गया। भारी मात्रा में जप्त अवैध शराब अपराधों पर लगाम लगाना और शांति स्थापित करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। जिले की लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच दुर्ग पुलिस अपने विभिन्न जागरूकता अभियान और कानूनी कार्यवाही से अपराध नियंत्रण करने में सफल हुए है। वर्ष 2022 में भादवि कुल 7411 अपराध पंजीबद्ध हुये, उसकी तुलना में वर्ष 2023 में अब एक जिले में कुल 6555 अपराध पंजीबद्ध हुए, इस प्रकार पूर्व वर्ष की तुलना में घटित अपराधों में 12% की कमी आयी है। इस वर्ष पंजीबद्ध अपराधों में से 83% अपराधों का निराकरण किया जा चुका है, तथा 7% चालान तैयार किया जा चुका है, इस प्रकार कुल 90,% अपराध का निराकरण किया जा चुका है, शेष अपराधों के निराकरण शीघ्र किये जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। शासन की मंशा अनुरूप जिले में नशे का कारोबार से संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर मादक पदार्थ (गांजा, ब्राउन शुगर एवं नशीली दवाई) एवं अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन करने वाले पर कार्यवाही की गई। वर्ष 2022 में 2567 लीटर अवैध शराब की जप्ती की गई, उसकी तुलना में वर्ष 2023 में 10763 लीटर अवैध शराव की बिक्री/परिवहन करते आबकारी अधिनियम अंतर्गत जप्ती की गई है। थाना अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते ट्रक में 530 पेटी शराब कीमती 52,42,500 रूपये को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…