CG : हॉस्टल में शादीशुदा युवक की मिली लाश

बिलासपुर। निजी हॉस्टल के बंद कमरे से युवक की लाश मिली। मृतक युवक पीएससी की तैयारी कर रहा था। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र बिलासपुर की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रही युवती की भी लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक सुरजपुर निवासी अमर प्रताप सिंह वर्तमान में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलू गुप्ता के हॉस्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। मृतक युवक को रविवार के बाद से उनके पड़ोसियों ने उन्हें नही देखा था। चिंतित आसपास रह रहे युवकों ने दरवाजे के बाहर से अमर प्रताप को काफी आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इस पर कुछ अनहोनी की आशंका पर युवकों ने मंगलवार कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो बिस्तर में अमर प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों को भी दी है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय अमर प्रताप सिंह शादी शुदा था उसका एक बच्चा भी है। युवक की मौत आखिर हुई कैसे हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

22 minutes ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

27 minutes ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

32 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

52 minutes ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

1 hour ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

1 hour ago