सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई करते हुए दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के रजपुरी का है. होटल संचालक पर काम करने आई लड़की से छेड़खानी का आरोप है. मामले में अबतक किसी पक्ष से थाने में शिकायत नहीं की गई है.
जानकारी के अनुसार, राजपुरी में मां महामाया स्वीट्स नामक होटल के संचालक पर काम करने आई लकड़ी से छेड़छाड़ का आरोप है. लड़की ने जब छेड़खानी की बात अपने परिजनों को बताई तो वे आक्रोशित हो गए और सीधे होटल पहुंच गए. जहां लड़की की मां ने होटल संचालक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. फिर उसे होटल से बाहर लाकर डंडे से मारा गया.
घटना का पूरा वीडियो वहां मौजूद शख्स ने अपने मोबाइल के कैमरे पर कैद कर लिया. वीडियो में लड़की के परिजन होटल के भीतर ही होटल संचालक की पिटाई शुरू कर देते हैं. पहले महिला चप्पल से उसकी पिटाई करती है. फिर अन्य लोग उसे बाहर निकलकर कॉलर पकड़ लेते हैं और डंडे से मारने लगते हैं. होटल संचालक ने हाथ जोड़े और पैर छूकर परिजनों से माफी भी मांगी लेकिन उनका आक्रोश कम नहीं हुआ.
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…