CG : होली पर जिले में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित, 4 मार्च को मदिरा बिक्री और परोसने पर सख्त रोक

एमसीबी/ होली पर्व के अवसर पर, जिस दिन रंग खेला जाएगा, राज्य शासन द्वारा 04 मार्च 2026 को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए “शुष्क दिवस” घोषित किया गया है। शासन के इस आदेश के अनुसार शुष्क दिवस की अवधि में प्रदेश में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, क्लब तथा मदिरा विक्रय एवं परोसने से संबंधित सभी प्रकार के लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान जैसे सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता), एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.2क, एफ.एल.3, 3क, 3ख, 3ग, एफ.एल.4, 4क, एफ.एल.5, 5(क), एफ.एल.6, 7, 8, 9, 9(क) तथा सी.एस.1, सी.एस.1-ख, सी.एस.1-खख, सी.एस.1-ग, एफ.एल.10 के साथ-साथ भांग एवं भांग घोटा की सभी फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रखी जाएंगी।

घोषित शुष्क दिवस के दौरान प्रदेश में किसी भी मदिरा दुकान, होटल, रेस्टॉरेंट, क्लब अथवा मदिरा बेचने या परोसने वाले किसी भी अन्य प्रतिष्ठान या व्यक्ति को, चाहे वह कोई भी हो, किसी भी रूप में मदिरा बेचने या परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अंतर्गत गैर मालिकाना क्लब, रेस्टॉरेंट, स्टार होटल तथा किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा संचालित होटल भी सम्मिलित होंगे, जिन्हें शुष्क दिवस में मदिरा विक्रय एवं परोसने से पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भंडारण पर तथा गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भंडारण पर सख्त रोक रहेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मदिरा जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध मदिरा के परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समस्त जिला कार्यालयों, संभागीय उड़नदस्तों एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्तों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत विशेष जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों और वाहनों की सघन जांच की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

8 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago