प्रदेश आज 21 जिलों में बारिश के आसार, खत्म होगा मानसून ब्रेक

 भोपाल

प्रदेश में 11 दिन बाद आज मानसून ब्रेक खत्म हो सकता है। बंगाल की खाड़ी से सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 5 सितंबर से अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है।

जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों (अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया) में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को मानसून ब्रेक खत्म हो जाएगा। 6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो सकता है। इससे मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है।

CM ने अच्छी बारिश के लिए महाकाल से की प्रार्थना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज श्री महाकलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। वे महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए। CM ने महाकाल का पंचामृत पूजन भी किया। महारुद्र अनुष्ठान शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के निर्देशन में हो रहा है। महाकाल मंदिर के पुजारियों और 66 ब्राह्मण नंदी मंडपम में 1331 रुद्र पाठ करेंगे। ये 6 घंटे यानी दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

19 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

30 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

40 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

45 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

50 minutes ago