प्रदेश के 13 जिलों में आज बारिश के आसार, कल से ठंड दिखाएगी असर

भोपाल

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्य प्रदेश (MP Weather Update) के करीब 13 जिलों में बारिश (IMD Forecast Heavy Rain) का अनुमान है. साथ ही कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

इसके बाद प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेंगी. इसके बाद कल से ठंड (Cold From Tomorrow) का असर शुरू हो जाएगा.

मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather)

मध्य प्रदेश में कुछ दिनों के गैप के बाद अब फिर मौसम बदलने लगा है. मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत 13 जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं.

ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रहा है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन में प्रदेश में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा.

आज कहां होगी बारिश

ग्वालियर, भिंड, मुरैना के साथ दतिया, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में बारिश का अनुमान है. बीते रोज नर्मदापुरम, अशोकनगर, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, रीवा और दमोह में बारिश देखने को मिली थी.

छत्तीसगढ़ का मौसम (CG Weather)

आज छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा. 3 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. राजधानी रायपुर में आकाश आज भी साफ रहेंगे.

आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35℃ और 24℃ रहने की संभावना है. हालांकि, महीने के अंत तक कुछ जिलों में बारिश और उसके बाद प्रदेश में ठंड पड़ सकती है.

बदल रहा मौसम

इन दिनों देश के अधिकतर राज्यों से मानसून विदा हो चुका है और मौसम बदल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सीजन का पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश में एक्टिव हो गया है.

यही वजह है कि हल्की बारिश हुई है और अगले कुछ दिन मौसम ऐसे बने रहने के असार हैं. अक्टूबर के अंत तक ठंड अपने पूरे रोल में आ चुकी होगी.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago