छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल किया

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त लाभ प्रदान करने की मांग की

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के पास एक दिवसीय हड़ताल किया गया। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार साहू के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त समस्त लाभ प्रदान किये जाने के साथ ही टीईटी की अनिवार्यता को खत्म करने एवं वीएसके एप से आन लाइन अटेंडेंस को बंद करने के लिए हल्ला बोला गया। पदाधिकारियों ने कहा कि फेडरेशन आन लाइन अटेंडेंस के खिलाफ नहीं है परंतु साइबर सुरक्षा को ध्यान में हुए सरकार मोबाइल या टेबलेट उपलब्ध करावें। पुराना टेबलेट को भी सरकार द्वारा उपयोग कराया जा सकता है।

हड़ताल को विभिन्न संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ और कई कर्मचारी नेता उपस्थित होकर भौतिक रूप से उपस्थिति दी। सभा को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के संरक्षक मनीष कुमार मिश्रा, प्रांतीय पदाधिकारी मंजू देवांगन,सुशील देवांगन, जाकेश साहू, छन्नू साहू,सुशील शर्मा, अजय कवड़, विष्णु प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला सचिव ओमप्रकाश साहू, जिला मीडिया प्रभारी अमिताभ दुफारे, खिलावन ठाकुर , नागेश साहू , कीरत गणवीर, सूरज शर्मा,हीरा लाल मौर्य, प्यारे लाल साहू ने संबोधित करते हुए चार सूत्रीय मांग को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार साहू, जिला सचिव ओमप्रकाश साहू, ललित प्रताप सिंह,अमिताभ दुफारे,अतुल कुमार यदु, बंदीश नेम पांडे, कीरत कुमार गणवीर ,सूरज शर्मा, डीषम तिवारी, उमेश देशलहरा,हीरालाल मौर्य, प्यारे लाल साहू,विष्णु प्रसाद साहू, जितेंद्र डहाट,भरत साहू,डालेश्वर देवांगन, देवांगन मेडम,मुकेश कुमार देवांगन, मनीष बडोले , केशव विश्वकर्मा, हिलेश्वर वर्मा,श्रद्धा दुफारे,खिलावन ठाकुर,मोहन कोमरे,दीपक तिवारी,अमीन कुरैशी, राजेश कांवरे,युगेश्वरी रावटे, चमेली देवांगन ,गिरजा साहू ,पुष्पालता लूनकरण साहू ,खोब्रागढे,योगेन्द्र साहू, प्रफुल्ल झा,मेहेत राम सोनकर,नंद कुमार साहू,नागेश साहू , राजेन्द्र गहने, ईश्वर जोशी,खिलावन निर्मलकर,घनश्याम साहू राकेश कुमार खोब्रागढे, उमाशंकर साहू राममनोहर देवांगन, ज्ञानेश्वर जामुलकर,सनेश कुमार मेश्राम,हीरामन लाल सिन्हा,जगेश्वर प्रसाद साहू , लाला राम चंद्रवंशी, राजेन्द्र डाकुर, वीणा सोनी,मंजू साहू, दुर्गा उइके,दयाल दास साहू, जितेन्द्र हिरवानी, सुनील सुषमाकर , अखिलेश सिन्हा, सहित सैकड़ों संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही। मंच संचालन जिला सचिव ओमप्रकाश साहू एवं नागेश्वर क्षकुमार साहू ने किया। इस हड़ताल का छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ , नवीन शिक्षक संघ, शालेय शिक्षक संघ , वाणिज्य व्याख्याता संघ ने भी समर्थन कर हड़ताल स्थल में उपस्थित हुए।

kgnews

Recent Posts

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

50 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

50 minutes ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

60 minutes ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

2 hours ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

2 hours ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

2 hours ago