छत्तीसगढ़ राज्योत्सव अब पांच दिनों का, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

 रायपुर

 छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार बेहद खास होगा. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अबकी बार 3 दिन की जगह 5 दिनों का आयोजन होगा. इसकी शुरुआत एक नवंबर से होगी. राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, वहीं 5 नवंबर को समापन समारोह में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में जांजगीर में डकैती मामले में एनएसयूआई नेता की संलिप्तता पर कहा कि जांजगीर ही नहीं, जहां-जहां अपराध हुए वहां कांग्रेस की संलिप्तता मिली है. एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो आया है. एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में सहभागी रहे. एक विधायक शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपराध की पटकथा लिख रही है. मै कांग्रेस के विपक्ष में हूं, तो मैं खिलाफ में तो बयान दूंगा ही, लेकिन आंकड़े भी सच्चाई कह रहे हैं, जो किसी से छिपा नहीं है.

वहीं व्यापारी हेमंत चंद्राकर प्रकरण पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट पर विजय शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्या-क्या हुआ, वो भूल गए. पुलिस अधिकारियों को तक नहीं छोड़ा गया, फर्जी प्रकरण बनाए गए. छत्तीसगढ़ में वर्किंग कल्चर ही खत्म हो गया था, इसलिए अब इन्हें हर चीज गलत दिखती है. विष्णुदेव सरकार में किसी अधिकारी पर जबरन काम का दबाव नहीं बनाया गया, अगर हुआ है तो एक उदाहरण बताएं. प्रशासन का काम प्रशासन और शासन का काम शासन कर रहा है.

Admin

Recent Posts

CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…

5 minutes ago
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…

15 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…

20 minutes ago
सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में…

26 minutes ago
CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…

26 minutes ago
CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने…

33 minutes ago