मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

भोपाल

विधानसभा निर्वाचन-2023

विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया। राजन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से मिलने वाले निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन कर अनिर्वाय रूप से उनका पालन करें, जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर पूर्ण हो सके। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग, स्वीप गतिविधि, एमसीएमसी, पेड-न्यूज, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, ई-रोल, कानून व्यवस्था, ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी सहित निर्वाचन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 27 जुलाई को प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन होगा।

शुभारंभ अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, ईसीआई डॉयरेक्टर अशोक कुमार, ईसीआई डॉयरेक्टर (लॉ) विजय कुमार पांडेय, भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर देवदास दत्ता, वाईपी सिंह, शांतनु गौंस, सुगीता चौबे, प्रवास जैन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश राकेश सिंह, बसंत कुर्रे, प्रमोद शुक्ला, राजेश यादव उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

50 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

9 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago