मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ग्वालियर में स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

भोपाल

विधानसभा निर्वाचन 2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की जानकारी लेने रविवार को ग्वालियर पहुंचे। महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय (एमएलबी) पहुंचकर स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र का अवलोकन किया। अधिकारियों के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिये की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राजन ने मतदान दलों की रवानगी और मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने की व्यवस्था के संबंधी जानकारी प्राप्त की।  राजन ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया जाए। नए मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राजन ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिये उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि अधिक से अधिक लोग उसका लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। निरीक्षण में डीआईजी चंबल सुश्री कृष्णावेणी देशावतु, कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने एमएलबी कॉलेज में बनाए गए मतदान केन्द्रों का भी अवलोकन किया. इसके साथ ही मतदान दलों की रवानगी और मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने की व्यवस्था के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया जाए. नए मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाए. इसके साथ ही मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जो–जो ऑनलाइन सुविधाएँ मतदाताओं के लिये उपलब्ध कराई गई हैं उसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी हो ताकि अधिक से अधिक लोग उसका लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी कर सकें.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग में रेलवे की जमीन से हटे वारिस, स्वेच्छा से प्रशासन को सौंपा मकान

दुर्ग. सरकारी भूमि पर वर्षों से बने कब्जों को हटाने के लिए अक्सर प्रशासन और…

32 minutes ago
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग

मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग सहकारिता…

37 minutes ago
हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…

1 hour ago
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…

1 hour ago
CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…

1 hour ago