लीवर ट्रांसप्लांट में सहायता के लिए हिमांशु के पिता ने माना आभार
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने जन सेवा मित्रों, पत्रकारों और नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया। अपने पुनर्जन्म दिवस अवसर पर हिमांशु चौहान ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया।
हिमांशु के पिता और वरिष्ठ पत्रकार चरण सिंह चौहान ने बताया कि ईश्वर की कृपा और शासन द्वारा स्वीकृत राशि से पुत्र का सफल लिवर ट्रांसप्लांट कराया गया। ट्रांसप्लाट के बाद उसे अस्पताल से एक अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया, इसलिए एक अक्टूबर के दिन को हिमांशु का पुनर्जन्म दिवस मनाते है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान का सहायता के लिए आभार माना। उनके साथ पत्नी श्रीमती इंगेश चौहान, पत्रकार सिकंदर अहमद, सर्जन डॉ. सुबोध वार्ष्णेय और रोहित चौहान ने भी पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने सपरिवार पौध-रोपण किया। सुसोम्या तिवारी, डॉ. प्रतिभा तिवारी, स्वस्ति तिवारी, बृजेश चौहान और राम धाकड़ ने भी पौधे रोपे। इस अवसर पर सर्वनिकेत शर्मा, धनश्याम, आदर्श, महक, अंकित चौबे, आयुषी साहू आदि जनसेवा मित्रो ने भी पौध-रोपण किया।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…