मुख्यमंत्री चौहान ने बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे

लीवर ट्रांसप्लांट में सहायता के लिए हिमांशु के पिता ने माना आभार
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने जन सेवा मित्रों, पत्रकारों और नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया। अपने पुनर्जन्म दिवस अवसर पर हिमांशु चौहान ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया।

हिमांशु के पिता और वरिष्ठ पत्रकार चरण सिंह चौहान ने बताया कि ईश्वर की कृपा और शासन द्वारा स्वीकृत राशि से पुत्र का सफल लिवर ट्रांसप्लांट कराया गया। ट्रांसप्लाट के बाद उसे अस्पताल से एक अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया, इसलिए एक अक्टूबर के दिन को हिमांशु का पुनर्जन्म दिवस मनाते है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान का सहायता के लिए आभार माना। उनके साथ पत्नी श्रीमती इंगेश चौहान, पत्रकार सिकंदर अहमद, सर्जन डॉ. सुबोध वार्ष्णेय और रोहित चौहान ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने सपरिवार पौध-रोपण किया। सुश्री सोम्या तिवारी, डॉ. प्रतिभा तिवारी, स्वस्ति तिवारी, बृजेश चौहान और राम धाकड़ ने भी पौधे रोपे। इस अवसर पर सर्वश्री निकेत शर्मा, धनश्याम, आदर्श, महक, अंकित चौबे, आयुषी साहू आदि जनसेवा मित्रो ने भी पौध-रोपण किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार जारी

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार जारी

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार…

15 minutes ago
IIT भिलाई का AI सिस्टम करेगा साइबर ठगी पर वार, पहले ही अलर्ट देकर खाता करेगा ब्लॉक

IIT भिलाई का AI सिस्टम करेगा साइबर ठगी पर वार, पहले ही अलर्ट देकर खाता करेगा ब्लॉक

भिलाई. ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी भी तेजी…

16 minutes ago
CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

37 minutes ago
CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

40 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

44 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

50 minutes ago