राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण एवं कवि सम्मेलन समारोह रवीन्द्र भवन में
लोकप्रिय कवि शैलेष लोढ़ा सहित देश के प्रख्यात कवि पढ़ेंगे कवितायें

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्यकारों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान से अलंकृत करेंगे। संस्कृति विभाग द्वारा 14 सितम्बर, 2023 गुरुवार को शाम 7 बजे रविंद्र भवन स्थित हंसध्वनी सभागार में अलंकरण समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में रविशंकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2021, सुशिखा वार्ष्णेय को राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान-2021, हाइंस वर्नर वेस्लर को राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान-2021, जयंत विष्णु नार्लीकर को राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान-2021 और अजीत वडनेरकर को राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान-2021 प्रदान किया जावेगा।

सम्मान समारोह के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें लोकप्रिय कवि शैलेष लोढ़ा-मुम्बई, सुश्वेता सिंह-बड़ौदरा, कमलेश शर्मा-इटावा, संजय झाला-जयपुर, बलराम श्रीवास्तव-मैनपुरी एवं गोविंद राठी-शाजापुर रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *