मुख्यमंत्री चौहान ने सपरिवार भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की

प्रदेशवासियों के लिये की मंगल-कामना

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश में उत्तम वर्षा के लिए विगत दिनों की गई प्रार्थना और मनोकामना पूर्ण होने पर आज उज्जैन में सपत्निक भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल का षाडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से संपूर्ण प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की। पूजन में पुत्र कुणाल सिंह चौहान भी शामिल हुए। गर्भगृह में पं.प्रदीप गुरू, पं.दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। इसके बाद नन्दी हॉल में पं.घनश्याम पुजारी, पं.प्रदीप गुरू, पं.सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारियों ने पूजन कराया।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, इकबाल सिंह गांधी, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, जगदीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

भक्तों ने भेंट किया 51 लाख रु. का चेक

मुख्यमंत्री चौहान को महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन के बाद नन्दी मण्डपम में मुम्बई से आये भक्तों ने 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान ने चेक महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति को सौंपा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

6 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

6 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

6 hours ago