भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परमाणु परीक्षणपोखरण-II की वर्षगाँठ पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए देश के वैज्ञानिकों और तकनीशियनों का आभार माना है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि- "परमाणु परीक्षण की इस महान और गौरवपूर्ण सफलता एवं उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय टेक्नालॉजी दिवस-2022 पर देश के सभी वैज्ञानिकों और तकनीशियनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।" उल्लेखनीय है कि 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भी मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मार्गदर्शन में 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण-II का सफल परीक्षण कर विश्व को अपनी शक्ति से परिचित कराया था। इससे भारत, संयुक्त राष्ट्र संघ के परमाणु क्लब में शामिल होने वाला छठा देश बना।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *