रैदासी संत परम्परा के संतों ने मुख्यमंत्री का आभार माना
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी के स्मारक स्थल बड़तूमा, सागर पहुँचकर साधु-संतों का शॉल, श्रीफल और साफा से सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, वन मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने शिलान्यास स्थल का जायजा लिया, मंदिर की प्रतिकृति को देखा और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। यहां 100 करोड़ रूपये की लागत से 11 एकड़ भूमि पर संत रविदास मंदिर, कला संग्रहालय तथा स्मारक का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने फरवरी में यहां दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री चौहान ने भक्ति-भाव एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में यहां लगभग 200 से अधिक साधु-संतो पर पुष्प वर्षा की, साफा, शॉल तथा श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। रैदासी संत परंपरा के संतो ने मुख्यमंत्री चौहान को आशीष देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…