मुख्यमंत्री चौहान ने किया लाड़कुई में 154 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

प्रदेश में चल रहा सामाजिक क्रांति का अभियान
बन रहे मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम राइज स्कूल और अस्पताल
लाड़कुई के शासकीय महाविद्यालय में एम.ए. की कक्षाएं प्रारंभ होंगी
मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के लाड़कुई में 154.47 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक क्रांति का अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आम नागरिकों का जीवन बदलने का मिशन चल रहा है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गांवों में शानदार सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम राइज स्कूल, अस्पताल बन रहे हैं। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई-बहनों को जूते- चप्पल, पानी की कुप्पी, साड़ी आदि सामग्री दी जा रही है। जनता की सेवा ही पूजा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब लाड़कुई के शासकीय महाविद्यालय में एम.ए. की कक्षाएं प्रारंभ करेंगे। उन्होने कहा कि उन्होने यह महाविद्यालय शुरू करवाया था।

चौहान ने कहा कि बहनों ने कभी सोचा नहीं होगा कि ऐसा भी एक दिन आएगा कि भैया उनके खाते में सीधे पैसा डालेगा। मुख्यमंत्री ने तेंदुपत्ता संग्राहकों को हितलाभ प्रदान किया।

वन मंत्री कुंवर विजय शाह और सांसद रमाकांत भार्गव तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने 96 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि से 51 किलोमीटर के सीहोर-इछावर-कोसमी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होने 20 करोड़ 30 लाख की लागत से मांगरोल से टीकामोड-बाबडीखेडा-रतनपुर से लाचौर मार्ग, 03 करोड़ 91 लाख की लागत से मोंगराखेडा से भूराखेडा सड़क, 31 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर लाड़कुई झाली, 71 लाख रूपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद भादाकुई के भवन निर्माण, 71 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर का भवन निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय वीरपुर का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय लाड़कुई का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सेवनिया परिहार का निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनरक्षक नाका मगरपाट का निर्माण कार्य एवं 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सिराड़ी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

परिवार की भांति चल रही सरकार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों हर महीने धनराशि डाली जा रही है। अक्टूबर से हर माह 1250 रुपए कर दिए हैं। धीरे-धीरे यह राशि 3 हजार रुपए तक कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे भाई-बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सर्वे कर मकान बनाकर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पांचवीं और आठवीं पास कर दूसरे गांव पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को साइकिल 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और अपनी शाला में टॉप करने वाले 3-3 छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में हितलाभ वितरण

इस वर्ष मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में सीहोर जिले के 20,956 संग्राहक परिवारों में प्रत्येक परिवार के मुखिया सदस्य को 19,602 जूते, 17,856 महिलाओं को चप्प्ल 20,956 परिवारों को पानी की बोतल तथा परिवार की प्रत्येक महिला सदस्या को 38,016 साड़ियों का वितरण किया जा रहा है।

इस योजना में लगभग 2 करोड़ 98 लाख रूपये खर्च किये गये हैं। वर्ष 2023 में तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में 19055.035 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण कराया गया, जिसमें कार्डधारी 17, 399 संग्राहक परिवारों को 61, 784 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की राशि लगभग 5 करोड़ 71 लाख का भुगतान किया गया है। वर्ष 2023 में संग्रहण वर्ष 2021 तेंदूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि लगभग 3 करोड़ 07 लाख का भुगतान किया गया है और संग्रहण वर्ष 2022 तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि लगभग 5 करोड़ 58 लाख का भुगतान किया जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

15 minutes ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

1 hour ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

1 hour ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

2 hours ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

2 hours ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago