मुख्यमंत्री चौहान महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की सौंपेंगे चाबी

वाहन रैली को दिखायेंगे हरी झण्डी और “ मैं हूँ अभिमन्यु” पोस्टर पुस्तिका का करेंगे विमोचन
महिला पुलिस सशक्तिकरण का 28 जुलाई को नया अध्याय होगा शुरू : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में महिला पुलिस सशक्तिकरण की दिशा में नये अध्याय की शुरूआत करने जा रहे हैं। महिला संबंधी अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के लिये महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की चाबियाँ 28 जुलाई शुक्रवार को प्रात: 10.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सौंपी जायेंगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी। पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिये मुख्यमंत्री चौहान की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रदेश के विभिन्न थानों में संचालित की जा रही 950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने के लिये दोपहिया वाहनों की चाबियाँ सौंपेंगे। इसके बाद स्टेडियम के मुख्य द्वार से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को आवंटित 250 दोपहिया वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। वाहन रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम आयेगी। मुख्यमंत्री चौहान सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान "मैं हूँ अभिमन्यु'' पर तैयार पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे।

ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की 250 वाहनों की रैली मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर विजय द्वार, कंट्रोल रूम चौराहा, राजभवन तिराहा से रोशनपुरा, टीटी नगर, प्लेटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, राजभवन तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम समाप्त होगी।

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान  “मैं हूँ अभिमन्यु” की थीम “आओ लड़कों को सिखाएँ” हैं। इसके द्वारा बालकों/पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की पहल की गई है। अभियान का दूसरा चरण 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलेगा। द्वितीय चरण में स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, प्रश्नावली, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म प्रदर्शन, मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रम किये जायेंगे। जून माह में प्रारंभ किये गये इस अभियान के पहले चरण में प्रदेश में 300 से अधिक कार्यक्रम किए गए, जिसमें एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

9 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

9 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

10 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

10 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

10 hours ago