मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना पोर्टल में युवाओं के पंजीयन का आज करेंगे शुभारंभ

राज्य स्तरीय कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए शुरू की गई "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आवेदकों की पंजीयन प्रक्रिया का रवीन्द्र भवन भोपाल में दोपहर 12 बजे शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान एक युवा का पोर्टल पर पंजीयन फॉर्म भरवायेंगे और उसे योजना की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री कॉलेज की छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और ऊर्जा विभाग के हितग्राही सहित लगभग 1600 युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम का सभी कॉलेज, स्कूल और तकनीकी शिक्षा के संस्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, ट्विटर, फेसबुक तथा यू-ट्यूब पर किया जायेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

रायपुर   रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…

19 minutes ago
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

34 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

39 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago