मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो उद्यान में तीन चीता शावकों के जन्म पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो उद्यान में तीन चीता शावकों के जन्म पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामिबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय था जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन नन्हें-मुन्ने चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की सफलता इन तीन शावकों के जन्म से स्थापित होती है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्रीमोदी जी ने पारिस्थितिकी संतुलन के उद्देश्य से की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह परिकल्पना साकार होते हुए देखना रोमान्चकारी है। चीता परियोजना में सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने परिश्रम से कार्य किया है। तीन शावकों का जन्म इस परियोजना की सार्थकता को बढ़ाएगा।

 

 राकेश सिंह द्वारा लोक निर्माण मंत्री का कार्यभार ग्रहण

भोपाल

 कैबिनेट मंत्रीराकेश सिंह द्वारा आज मंत्रालय, वल्लभ भवन में लोक निर्माण मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया गया ।

इस अवसर पर उन्हें जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

डिजिटल प्रणाली लागू करने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को ‘‘गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई टी फोरम 2023‘‘ अवार्ड

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में सतर्कता जाँच गतिविधियों के संचालन में स्व-निर्मित एवं विकसित तकनीकी माध्यम डिजिटल पंचनामा एवं बिलिंग को वृहद स्तर पर तैयार कर सफलतापूर्वक लागू करने पर आई.टी. इनोवेशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आठवें “गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड’’ से पुरस्कृत किया गया है।

यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित आठवें गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड कार्यक्रम में प्रदान किया गया है। कंपनी की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारियों ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सतर्कता जाँच गतिविधियों को डिजिटल रूप से पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आई.टी. इनोवेशन श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

बधाई और शुभकामनाएँ

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने पीएसयू श्रेणी में सतर्कता जॉंच गतिविधियों के डिजिटल संचालन के लिए आठवें राष्ट्रीय गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड प्राप्त करने पर कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग सहित सभी कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : बारिश में तालाब बना स्कूल परिसर, जलभराव से बच्चों की जान पर मंडराया खतरा …

CG : बारिश में तालाब बना स्कूल परिसर, जलभराव से बच्चों की जान पर मंडराया खतरा …

बिलाईगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत जोरा स्थित मौहारभांठा प्राथमिक शाला में लगातार हो…

3 minutes ago
CG : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज पांडेय का निधन …

CG : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज पांडेय का निधन …

रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज पांडेय का 8 जुलाई को निधन हो गया। वे युवक…

6 minutes ago
CG : RDA की संपत्तियों की बुकिंग हुई ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन …

CG : RDA की संपत्तियों की बुकिंग हुई ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन …

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने नागरिकों की सुविधा के लिए अपनी संपत्तियों की बुकिंग…

9 minutes ago
CG : नकली उर्वरक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के बेच रहा था कृषि केंद्र संचालक …

CG : नकली उर्वरक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के बेच रहा था कृषि केंद्र संचालक …

जशपुर। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के…

18 minutes ago
CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

बीजापुर। सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

25 minutes ago
बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर. जनप्रतिनिधियों ने लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर क्षमता की समस्या उठाई, जिस पर केंद्रीय…

30 minutes ago