बजट को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुनिया में भारत की पहचान बढ़ाने वाला बताया

भोपाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्र सरकार का बजट पेश किया। बजट को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुनिया में भारत की पहचान बढ़ाने वाला बताया। कहा- आज जो बजट प्रस्तुत किया है, उसमें महंगाई दर को कम करने की भावना परिलक्षित होती है।

सरकार की 9 सूत्रीय योजनाएं कृषि उत्पादकता, रोजगार व कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक व समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर यह बजट केंद्रित है। विकसित भारत में ही विकसित मध्यप्रदेश की भावना छिपी है।

अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला

मुख्यमंत्री ने कहा- यह बजट किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान पर केंद्रित है।

नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से 75000 रुपए, मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख करने तथा 30 लाख युवाओं के कौशल विकास के लिए 2 लाख करोड़ के पैकेज करने का निर्णय ऐतिहासिक है।

यह बजट विकसित भारत की ध्येय प्राप्ति का आधार बन हर भारतीय की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला है।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- बजट में असीम संभावनाएं

नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बजट को सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय बताया। कहा- बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की मजबूत नींव है। बजट में असीम संभावनाएं हैं। हर वर्ग का हित निहित है। बजट नए भारत की समृद्धि का संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाता है। यह अंत्योदय का विजन है। देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान और बहनों समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास तथा उत्थान की आशाओं को पूरा करता है। यह बजट सरकार की नौ प्राथमिकताओं पर केंद्रित है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

57 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

57 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago